फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी मुनीर को जेल भेजा

Sun, 07 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में इनामी मुनीर की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई। मुनीर को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर हत्यारोपी मुनीर को जेल भेज दिया गया। धामपुर पुलिस ने पीएनबी की कैश वैन से 91 लाख की लूट के मामले में शनिवार को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर मुनीर का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है। सोमवार को सीजेएम कोर्ट में इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। 
विज्ञापन

स्योहारा पुलिस ने एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर में मुनीर को दो अगस्त को रिमांड पर लिया था। छह अगस्त की सुबह दस बजे तक मुनीर पुलिस कस्टडी रिमांड पर था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने मुनीर से पूछताछ के दौरान कई राज उगलवाए। मुनीर को पुलिस बृहस्पतिवार को लखनऊ ले गई। लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में मुनीर के किराए के कमरे से पुलिस ने तंजील व उनकी पत्नी की हत्या में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए। मुनीर की रिमांड अवधि खत्म होने पर  शनिवार को पुलिस ने मुनीर को सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने मुनीर को जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस मुनीर को जिला कारागार में दाखिल करा दिया।  तंजील व फरजाना के मर्डर में मुनीर की रिमांड अवधि खत्म होने पर धामपुर पुलिस पीएनबी की कैश वैन से 91 लाख की लूट के  मामले में मुनीर को रिमांड पर लेने को जुट गई है। शनिवार को धामपुर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर लूट के मामले में पूछताछ करने के लिए मुनीर का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा। सीजेएम अपर्णा पांडे न मुनीर को रिमांड के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की सोमवार आठ अगस्त की तिथि नियत की है।

9 एमएम के पिस्टल से दागी थीं गोलियां 
 मुनीर को रिमांड पर लेकर बरामद किया गया 32 बोर का पिस्टल एनआईए अफसर तंजील की हत्या करते वक्त नहीं चला था। पिस्टल में मैगजीन फंस गई थी। इसके बाद मुनीर ने तंजील और उनकी पत्नी फरजाना पर 9 एमएम के पिस्टल से गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतारा था। 9एम एम का पिस्टल एसटीएफ नोएडा ने गाजियाबाद से मुनीर को दबोचने के दौरान बरामद किया था। एनआईए अफसर तंजील अहमद की दो अप्रैल की रात स्योहारा से कार से सहसपुर लौटते वक्त हत्या कर दी गई थी। तंजील की पत्नी फरजाना का शरीर भी गोलियों से छलनी कर दिया था।  मुनीर को एसटीएफ नोएडा ने गाजियाबाद से दबोचा था। उसके पास से 9एमएम का पिस्टल बरामद हुआ था। स्योहारा पुलिस ने दो अगस्त को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने मुनीर को लखनऊ ले जाकर मर्डर में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल। सवाल है कि मुनीर की हत्या जब 9एमएम के पिस्टल से हुई, तो उससे 32 बोर का पिस्टल कैसे बरामद हुआ। पुलिस अफसरों के मुताबिक मुनीर ने पहले तंजील अहमद पर बरामद 32 बोर के पिस्टल से गोली चलाई थीं, लेकिन पिस्टल नहीं चला और पिस्टल में मैगजीन फंस गई थी। इसके बाद मुनीर ने अपने साथ लिए दूसरे 9 एम एम के पिस्टल से तंजील अहमद पर गोलिया बरसाई थी। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मुनीर से बरामद 32 बोर के पिस्टल से तंजील अहमद पर गोली नही चल पाई थी। बाद में मुनीर ने 9 एमएम के पिस्टल से गोलियां बरसाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें