फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पालिका के ठेकेदार का घर खंगाला

Tue, 08 May 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
गांव मधी में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता गृहस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में चोरों ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गांव मधी में नगर पालिका के ठेकेदार के घर से 90 हजार की नकदी सहित करीब 15 लाख से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर, काशी पीतल के बर्तन, कपड़े और घर का अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण के मकान को भी निशाना बनाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द पर्दाफाश करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। गांव मधी निवासी आदित्य सिंह पुत्र शशीकरन ने बताया कि वह पालिका में ठेकेदारी का कार्य करता है। उनके गांव में दो घर है। सोमवार की रात वह परिवार के साथ पुराने घर का ताला लगाकर नए मकान में सोने चले गए। रात में चोरों ने उनके पुराने घर में लगे तालों को तोड़ डाला और वहां से 90 हजार की नकदी समेत लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी का पता मंगलवार को दिन निकलने के बाद लगा। घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे। घर में सेफ अलमारी और संदूकों में रखा सामान बिखरा हुआ था। चोर सेफ अलमारी में रखे करीब 50 तौले वजन के सोने के जेवर, चांदी की पायल चार जोड़ी, तगड़ी एक , गुच्छा एक, 25 चांदी के सिक्के, काफी अनाज, दाल, काशी पीतल के हजारों के बर्तन, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। चोर नकदी सहित 15 लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने गांव के शूरवीर के घर को भी खंगाला। चोर उसके घर से सोने के कंगन, चांदी के 25 सिक्के, कपड़ा व अनाज चोरी कर ले गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की जांच की। पीड़ितों की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों ने एसपी से जल्द घटना की खुलासा करने की मांग की है। बदमाशों ने किया मनी ट्रांसफार्मर कार्यालय लूटने की कोशिश धामपुर। बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कार्यालय में लूट की कोशिश की। कार्यालय संचालक का साहस देखकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद से हड़कंप मचा है। मोहल्ला चामुंडा देवी मंदिर निवासी मुख्य डाकघर से सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर राजेंद्र कुमार ने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कार्यालय चला रखा है। कार्यालय पर उनके साथ उनका पुत्र सुमित कुमार भी बैठता है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सुमित बैंक से भुगतान लेने गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक कार्यालय आया। उसने पैसा ट्रांसफर कराने की बात कही। इस दौरान जब उन्होंने युवक से कागजात मांगे तो वह कुछ समय बाद आने की बात कहकर चला गया। दस मिनट बाद ही वह युवक दोबारा कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। उसके साथ आए दूसरा युवक बाइक स्टार्ट किए सिर पर हेलमेट लगाए कार्यालय से कुछ दूर खड़ा रहा। आरोप है कि कार्यालय पहुंचे युवक ने उनके उन पर तमंचा लगा दिया और कार्यालय में रखी नगदी उसके हवाले कर देने की धमकी दी। राजेंद्र सिंह ने साहस का परिचय देते हुए कार्यालय से बाहर निकल आए। अपने को घिरा देखकर बदमाश कार्यालय के बाहर खड़े युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। कुछ समय के बाद सुमित कार्यालय पहुंचा तो उसने बदमाशों को आसपास काफी तलाश किया, मगर वह कहीं दिखाई नहीं दिए। लूट की कोशिश विफल होने पर पिता- पुत्र ने राहत की सांस ली। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। फिलहाल घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल शक्ति सिंह ने ऐसी किसी घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। बताया कि घटना की तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें