फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी में मां नाची, तो पिता ने दे दी जान

Thu, 16 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंदरपुर में बेटे की शादी में खुशी में डीजे पर उसकी मां के नाचने से आहत दूल्हे के पिता ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बेटे की पिछले हफ्ते शादी थी। शादी से एक दिन पहले गांव के पास कुएं पर रस्म अदायगी के दौरान परिजन व दूल्हे के दोस्त नाच रहे थे। दूल्हे के  दोस्तों से उसकी मां से भी नाचने के लिए कहा तो उसने फिल्मी गीत           पर डांस कर दिया। इस बात से दूल्हे का पिता नाराज हो गया। उसकी पत्नी से झड़प हो गई। वह पत्नी से नाराज हो गया। दोनों में बोलचाल बंद हो गई। 
शादी के दो दिन बाद दूल्हे के पिता ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें