बिजनौर के धामपुर में गांव झिल्ला के युवक को घर में जिंदा दफन करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। आरोपी युवक ने कहा कि उसे अपने किए पर अब पछतावा हो रहा है।
कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने बताया कि गांव जैतरा के सोनू पुत्र मेघराज ने स्योहारा थाने के गांव झिल्ला निवासी सोमपाल पुत्र बेगराज सिंह से करीब आठ माह पहले रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.70 हजार रुपये लिए थे। आठ माह बीतने के बाद जब सोमपाल की नौकरी नहीं लगी, तो उसने आरोपी सोनू से रकम को वापस मांगा। इस पर आरोपी सोनू ने सोमपाल को मारने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।