फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर भिड़े अटैची चोर पकड़े

Fri, 21 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने पकड़े अटैची चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने बैराज मार्ग पर बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े तीन अटैची चोरों को दबोच लिया। इनके पास से नेपाल की करेंसी के अलावा चोरी किए गए आर्टिफिशियल ज्वैलरी व तमंचा बरामद हुआ है। चोर दिल्ली और आसपास के इलाकों में घटनाआें को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी असित श्रीवास्तव एवं शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक शुक्रवार को तीन अटैची चोर बैराज मार्ग पर चोरी की योजना बना रहे थे। इसी दौरान दिल्ली में चोरी की अटैची के बंटवारे को लेकर ये आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों चोरों को दबोच लिया। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के  गांव मंडावली सैदू निवासी मोहम्मद उस्मान, गांव जमालपुर पठानी निवासी जीशान और हाजीपुर बेहटा लोनी गाजियाबाद निवासी आसिफ उर्फ सोनू शामिल हैं। पकड़े गए चोरों से नेपाल के 13400 रुपये, कुछ आर्टिफिशियल ज्वैलरी, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। 
सीओ के मुताबिक पकड़ा गया अटैची चोरों का गैंग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। दिल्ली में यह गैंग काफी समय से सक्रिय है। गैंग से पूछताछ की जा रही है। चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनका नेटवर्क पता लगने पर अन्य घटनाएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें