फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार ज्वैलर्स भाई अमृतसर से दबोच

Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चार माह पहले चांदपुर से करोड़ों रुपये की नगदी व गिरवी रखे आभूषण लेकर फरार हुए दो ज्वैलर्स भाईयों को पुलिस ने अमृतसर से दबोच लिया है। दोनों भाईयों को पुलिस चांदपुर ले आई है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

चांदपुर में ढ़ाली के बाजार में ज्वैलर्स की दुकान करने वाले दो भाई आभूषण गिरवी रखने के साथ-साथ ब्याज का काम भी करते थे। दोनों भाई चार माह पहले लोगों के गिरवी रखे आभूषण व करोड़ों रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। जिन लोगों के दोनों भाइयों पर रुपये व आभूषण थे, वह परेशान हो गए। ये लोग दोनों भाईयों की तलाश में जुट गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लोगों को लगा कि अब ये शायद न मिल पाए। कई लोगों ने दोनों भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दोनों भाइयों को कई बड़े लोगों ने भी ब्याज पर मोटी रकम दे रखी थी। दोनों भाईयों के फरार होने के बाद उनके परिजन भी चले गए थे। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक दोनों भाईयों को अमृतसर से दबोच लिया गया है। पुलिस चांदपुर ले आई । दोनों भाईयों के खिलाफ कई लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। किसी और व्यक्ति को रिपोर्ट दर्ज करानी है तो वह करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें