फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने ही किया था मासूम भांजी का कत्ल

Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध संबंध बनाने से मना करने पर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खनुआ। पुलिस ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के चर्चित छह वर्षीय संजू हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पड़ोस की महिला के साथ अपने नाजायज संबंध को छिपने के लिए मामा ने ही अपनी भांजी की हत्या कर दी थी और शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका का मामा व उसकी एक प्रेमिका ने मिल कर संजू की हत्या की थी। संजू ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था। 
विज्ञापन


संजू करीब चार वर्ष से अपने ननिहाल कोटिया टोले पर रह रही थी। इसी साल 29 जनवरी को संजू लापता हो गई थी। 6 फरवरी को उसकी लाश गांव के पास ही डंडा नदी में उतराई मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबा कर हत्या की बात सामने आई। तब से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि संजू के मामा गणेश और पड़ोसी मीरा नामक महिला ने अपने प्रेम संबंध छिपाने के लिए मिल कर संजू की हत्या कर दी और उसकी लाश को नदी में फेंक दिया था। गणेश को सिक्किम से पकड़ कर लाया गया है। वह एसएसबी में नौकरी करता है। मीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें