फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने ही नकब लगाकर चोरी

Sat, 07 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में बेखौफ चोरों ने थाने के सामने जनसेवा केंद्र में नकब लगाकर नकदी सहित हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी का पता चलने पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

गांव रुखड़ियों निवासी सतेंद्र कुमार ने थाने के ठीक सामने एक दुकान में जनसेवा केंद्र खोल रखा है। बीती रात चोर दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। वे इनर्वटर बैटरा, कंप्यूटर, एलईडी, लैपटाप, बैंक की पासबुक, फोटो प्रिंटर सहित 1500 रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सुबह को दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान के पीछे जूनियर हाईस्कूल का मैदान है। इसी के रास्ते चोर आए। वहीं बिजनौर।  शहर केातवाली पुलिस ने दो चोरों को दबोचा है। पकड़े गए चोरों ने कई चोरी में अपना हाथ होना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों ने चोरी का माल बरामद किया है। शहर केातवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस ने बैराज मार्ग पर गश्त के दौरान दो चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरो में गांव टिक्कोपुर निवासी शाहवेज, हीमपुर थाने के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी फुरकान शामिल हैं। चोरों के पास से एक तमंचा व चाकू  बरामद किया हैं। पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर चोरी किए सोने चांदी के जेवरात के चांदी की मूर्ति, लैपटॅाप, बर्तन, इंवर्टर, बैटरा, गैस सिलेंडर बरामद किया है। चोरो ने सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर धनीराम गोविंदपुरम निवासी संतोष शर्मा, आवास विकास कालोनी निवासी अशोक कुमार गांव तिमरपुर के प्राइमरी स्कूल,  मुकेश खन्ना की पिकअप चोरी करने में अपना हाथ बताया है। पकड़ा गया शाहवेज शातिर बदमाश सद्दाम का भाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें