फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम के गुर्गे को गोलियों से भूना

Sat, 23 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मनोज राणा की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार शूटरों ने मोहल्ला नई बस्ती में रिटायर्ड दरोगा के पुत्र मनोज राणा पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। शूटर बाइक से हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। मृतक प्रापर्टी खरीद फरोख्त का काम भी करता था। मनोज राणा रंगदारी के मामले मेंं मेरठ में जेल भी जा चुका है। वह ऊधम सिंह गैंग के लिए काम कर रहा था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी रिटायर्ड दरोगा रघुराज सिंह पिछले कई साल से बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में मकान लेकर सपरिवार रह रहे हैं। रघुराज सिंह का 40 वर्षीय बेटा मनोज राणा प्रापर्टी खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। शुक्रवार की रात करीब  पौने दस बजे मनोज राणा श्रीराम अस्पताल की सामने वाली गली में विपिन टेलर की दुकान में बैठा शराब पी रहा था। मनोज का साथी बंटी मोबाइल पर दुकान के बाहर किसी से बात कर रहा था। टेलर विपिन दुकान से  कही गया था, इस दौरान बाइक सवार तीन शूटर दुकान पर आए और मनोज राणा से बात  करने लगे। 
तीनों शूटरों ने पिस्टल से मनोज राणा के चेहरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मनोज राणा की मौके पर ही मौत हो गई। शूटर हवाई सिविल लाइन में हवाई फायर करते हुए भाग निकले। गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस के तमाम अफसर मौके पर पहुंचे गए और छानबीन  में लगे हैं। मर्डर के कारणों का पता नहीं लग पाया। मनोज राणा का भाई मुजफ्फरनगर में केबिल का व्यवसाय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें