फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जमकर तोड़फोड़

Tue, 15 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद में एक प्राइवेट स्कूल संचालक का पुत्र और शिक्षिका शनिवार से लापता हैं। युवक-युवती के परिजनों ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से युवती पक्ष के लोगों द्वारा घर पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया, युवती के पिता ने युवक और उसके परिजनों पर पुत्री को लापता करने का आरोप लगाते हुए पुत्री की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर में पूर्व प्रधान मंजीत कौर व उनके पति सुखवीर सिंह प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। स्कूल में क्षेत्र की ही एक युवती पढ़ाने जाती थी। शनिवार को युवती स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात तक नहीं लौटी। उधर, सुखवीर सिंह का पुत्र हरजिंदर भी घर से लापता था। काफी तलाशने के बाद युवती का सुराग नहीं लगा, तो युवती के परिजनों ने रविवार को मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें हरजिंदर पर पुत्री को कब्जे में कर गायब करने का आरोप लगाते हुए पुत्री की बरामदगी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।


उधर, स्कूल के प्रधानाध्यापक केहर सिंह ने मंडावली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे, तो सुखवीर सिंह के पिता सुखराम सिंह ने उन्हें बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे दूसरे पक्ष के लोग स्कूल और घर में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। घरेलू सामान को क्षति पहुंचाने के साथ हमलावरों ने स्कूल रिकॉर्ड खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें