फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में एक की मौत

Fri, 24 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में थाना क्षेत्र के गांव लिंडरपुर में हर्ष फायरिंग में देररात अमरोहा से आए एक भाती की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के राहुल यादव पुत्र सुरेश चंद्र की बारात गांव से रवाना होनी थी। भात की रस्म के बाद भातियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली चंद्रपाल सैनी (46) के गले में जा लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और चंद्रपाल सैनी को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अमरोहा के वासुदेवनगर का रहने वाला था। फायरिंग करने का आरोप संजीव पुत्र नानक चंद पर लगा है। वह भी अमरोहा के वासुदेवनगर का ही    रहने वाला है। बताया गया है कि वह भी भातियों के साथ ही आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें