बिजनौर के नूरपुर में हाईवे पर साइकिल से घर जा रही एक किशोरी को दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
किशोरी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है और वह पास के गांव में रहने वाली अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे उसके पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से साइकिल लेकर पास के गांव में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी।
वहां से वह देर शाम वापस घर लौट रही थी। बिजनौर हाईवे से दो युवकों ने उसे जबरन गन्ने के खेत में खींच लिया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर बदहवासी की हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।
इसके बाद परिजनों ने आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।