फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीपी की पत्नी से नगदी और जेवर लूटे

Sun, 22 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर गांव अमृतपुरा के पास बाइक सवार लुटेराें ने असलहे के बल पर एचसीपी की पत्नी और उनके भांजे से नगदी और जेवर लूट लिए। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे भाग गए थे।
विज्ञापन


28वीं बटालियन पीएसी में एचसीपी पद पर तैनात रामनरेश यादव की पत्नी रामादेवी पैतृक गांव कुड़रा थाना किशनी मैनपुरी गई थीं। शनिवार शाम को वह भांजे नीरज कुमार यादव पुत्र सोबरन सिंह निवासी सरैया भोगांव मैनपुरी के साथ बाइक से इटावा आ रही थीं। अमृतपुरा थाना बसरेहर के पास एक बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। नीरज कुछ समझ पाता तभी बाइक से उतरे दो लुटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

एक लुटेरे ने रामादेवी की जंजीर और कुंडल लूट लिए। लुटेरों ने उनके पर्स में रखे 1200 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद लुटेरों ने नीरज के साथ मारपीट की और उसकी जेब में पडे़ छह सौ रुपये भी लूट लिए। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। लूट के शिकार नीरज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें