फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही बन गया हिस्ट्रीशीटर का दुश्मन

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में गांव शहजादपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर आबरू हत्याकांड में पुलिस ने  मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है। पुलिस जांच के अनुसार मृतक के दोस्त ने ही गांव के एक  व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी हत्या का ताना बाना बुना और शराब पिलाकर निर्मम  हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी  पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसकी गिरफ्तारी को तीन टीम लगाई हैं। जल्द  ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।  
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर आबरू की पत्नी सायरा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका पति खेत में कार्य कर रहा था। तभी दोस्त निजामु खेत पर पहुंचा। पत्नी के अनुसार निजामु और आबरू गहरे दोस्त थे। वह उसे लेकर गांव आ गया। दोनों आबरू के बड़े भाई भूरे के घर आकर बैठ गए। आरोप  है कि दोनों ने घर में बैठकर शराब पी। उस दौरान भूरे के घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत होने पर निजामु ने उसे गोली मारी और बाद में चाकू से रेतकर हत्या कर दी।  सायरा की तहरीर पर आरोपी निजामु के खिलाफ धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। देर शाम तक  आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा   था। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र  ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाई की पत्नी से भी हुआ था विवाद
कुछ ग्रामीणाें के अनुसार आबरू   का अपने बड़े भाई की पत्नी शज्जो से भी कुछ  दिनों पहलेविवाद हो गया था। दोनों में गाली गलौच हुई थी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों का विवाद शांत कराया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आबरू नशे   का आदी था।
विज्ञापन


कहीं पैसों का विवाद तो नहीं बना हत्या की वजह
आबरू के चाचा छोटे ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव का असलम आबरू के भाई भूरे  के घर आया। वह भूरे के पुत्र इज्जत से कुछ रकम उधार मांगने लगा। वहां पर आबरू पहले से ही मौजूद था। आबरू और असलम में रंजिश होने के कारण उसने भतीजे को रकम देने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। परिजनों का   शक है कि असलम ने निजामु को हथियार बनाकर उसकी हत्या कर  दी। निजामु ही उसका गहरा दोस्त था। वह उसके अलावा किसी के पास नहीं  उठता-बैठता था। मृतक  की पत्नी सायरा का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद उसका पति मेहनत  मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। अब वह हर किसी अपराध से दूर था और परिवार के साथ जिंदगी जीना चाहता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें