फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में गांव गूढ़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग डेथ की पुष्टि के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। उधर, शव मिलने के बाद मायके वालों ने ही नांगल गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया। 
क्षेत्र के गांव गूढ़ा निवासी जितेंद्र की पत्नी नीलम (24) की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।  नीलम के गले पर निशान मिलने के बाद महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन

 भाई विरेंद्र ने पुलिस को हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।  बहन नीलम को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे।
  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमा र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग डेथ स्पष्ट होने के बाद दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पति जितेंद्र सिंह, सास ओमवती, जेठ पुष्पेंद्र, जेठानी बबीता, जितेंद्र के मौसेरे भाई रोशनपुर (कोतवाली) निवासी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अभी अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें