फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीमे में पथराव और फायरिंग

Fri, 20 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
मंझेड़ा शकरू में वलिमा के दौरान हुई फायरिंग में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनाैर के नगीना के गांव मंझेड़ा शकरू में वलीमे की दावत में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनाें पक्षों में फायरिंग भी हुई, जिसमें दूल्हे समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के भी तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक समेत हिरासत में ले लिया है। घायलों को उपचार नगीना सीएचसी में कराया गया।  सुरक्षा की दृष्टि से गांव पुलिस तैनात दी है।
 गांव मझेड़ा शकरू निवासी शमीम अंसारी ने बताया कि उनके बेटे वसीम की तीन दिन पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को वलीमे की दावत थी। करीब दो बजे पड़ोस के वाजिद अली व नदीम, जुबैर का दावत के दौरान मामूली विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के युवकों में मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इस दौरान वाजिद अली अपने मकान की छत पर चढ़ गया और लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। फरीजुद्दीन, मोहम्मद अकरम, रईस, मुर्तजा, दूल्हा वसीम व छह वर्षीया बालिका शफक  अंसारी भी पैर में छर्रे लगने से घायल हो गई।
दूसरे पक्ष के वाजिद अली, नदीम, जुबैर पथराव में घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नगीना सीएचसी में कराया । बालिका  शफक का इलाज धामपुर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वाजिद अली को बंदूक समेत पकड़ा है। सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं।  शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस  तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें