फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़  में भिक्कावाला में हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। डीएफओ एम सिम्मारन के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। 
विज्ञापन

कालागढ़ की सीमा पर बृहस्पतिवार की रात हुई हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डीएफओ एम सिम्मारन के अनुसार हाइडिल विभाग के खिलाफ वन अपराध जारी कर दिया गया है। अफजलगढ़ थाने को प्राथमिकी दे दी गई है। साथ ही विद्युत विभाग को पत्र लिख कर आसपास के इलाके में भी बिजली के तारों के नीचे लटके होने से और दुर्घटना को रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा जहां तक हाथी के दांतों का सवाल है, वह दोनों दांत विभाग के पास है। इनको नष्ट करने के लिए चीफ वाईल्ड लाइफ वार्डन उत्तर प्रदेश को लिख कर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, विद्युत निगम के एसई रंजीत सिंह के मुताबिक जांच कर तार को ऊपर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें