चांदपुर में बुधवार देरशाम मंडी में तेल-चीनी की थोक दुकान में घुसकर तीन सशस्त्र बदमाशों ने कारोबारी से 70 हजार रुपये लूट लिए। तीन बदमाश पैदल की मंडी में अशोक कुमार कर्णवाल की दुकान में घुसे और उसका एक शटर नीचे कर दिया। इसके बाद तमंचों के बल पर उन्होंने कारोबारी को आतंकित कर दिया। वे कारोबारी के पास कुछ समय पहले आए 70 हजार रुपये लूट ले गए। व्यापारी के मुताबिक, बदमाश अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी करके आए थे। बदमाश उनसे दुकान की सेफ की चाबियां भी मांग रहे थे। उन्होंने उसमें कैश न होने की बात कही तो वे मान गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।