फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को गोली मारी

Mon, 15 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में गांव आदोपुर के निकट ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चालक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने एसडीएम से मिलने के दौरान कलक्ट्रेट में हंगामा किया। सपा कार्यालय के बाहर जाम लगाने की कोशिश की पर पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्डर के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन



 गांव बकली निवासी 44 साल को नसीरूद्दीन ई रिक्शा से स्कूली बच्चों को घर से स्कूल लाता ले जाता था। सोमवार को नसीरूद्दीन रिक्शा से बच्चों को छोड़ने के लिए मंडावर मार्ग स्थित माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल गया था। वह स्कूल से रिक्शा लेकर चक्कर रोड से आ रहा था। दिन में करीब साढ़े दस बजे गांव आदोपुर के निकट सड़क किनारे रिक्शा चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने समझा कि रिक्शा से गिरकर नसीरूद्दीन की मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना दी गई।


पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन रिक्शा चालक का शव हादसे में मौत मानकर घर ले गए। घर जाकर देखा तो नसीरूद्दीन के पेट में गोली लगी है। परिजन शव को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे तथा मर्डर का खुलासा करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम अजय तिवारी को तहरीर देकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


वहां से लौटते वक्त सपा कार्यालय पर रास्ता जाम करने की कोशिश की पर एसएसआई आरके  सिंह ने जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने रिक्शा चालक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक पुलिस मर्डर के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें