फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म किया

Sat, 01 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपी युवक गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। गांव निवासी एक किशोरी बृहस्पतिवार शाम खेत में गई थी। इस दौरान गांव के दो युवक उसके पीछे लग गए। घर लौटते समय दोनों युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में खेत पर छोड़ भागे। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों  को आपबीती सुनाई। घटना से गुस्साए परिजन एकत्र होकर थाने पर जम गए।  परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें