फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने चिकित्सक को पीटा

Tue, 07 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
डाॅ. राहुल देशवाल से मारपीट करने वाले को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  नजीबाबाद रोड पर डा. राहुल देशवाल का करन हास्पिटल है। हास्पिटल के पास उनका घर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार रात करीब दस बजे राहुल देशवाल अपने गनमैन बजरंग के साथ कार से घर जा रहे थे। रास्ते में एक वन दरोगा समेत तीन युवक शराब के नशे में खड़े थे। हटने को कहने पर चिकित्सक और वन दरोगा व उनके साथियों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राहुल देशवाल के पिता समरपाल भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो र्गई। इसी बीच डॉक्टर के गनमैन ने हवाई फायरिंग की। फायर होने पर वन दरोगा व उसके साथी भागने लगे। चिकित्सक व उसके परिजनों ने एक युवक को पकड़  कर पुलिस के  हवाले कर दिया। फरार वन दरोगा वर्दी पहने था। पकड़ा गया युवक हीमपुर थाने के गांव पीपली जट का  रहने वाला अजितेज है। राहुल देशवाल के पिता समरपाल ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें