फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में हो गई धांय धांय

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में कोतवाली देहात के गांव फत्तनपुर निजाम में कूड़ी पर घास डालने के विवाद में फायरिंग और पथराव  में प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। गोलियां चलने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया।
विज्ञापन


दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फत्तनपुर के हेमराज की 15 बीघा जमीन  गांव निजामपुर निवासी राजपाल ने दो साल पूर्व खरीदी थी। शनिवार को दोनों पक्षों में खेत के पास निकल रहे रास्ते में कूड़ी होने के साथ भांग के पेड़ उखाड़ने पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रविवार को करीब 12 बजे इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव और कई राउंड  गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। निजामपुर निवासी प्रधान योगेश कुमार के हाथ के पंजे मे  छर्रे व उसके ताऊ राजपाल के  सिर में चोट लगने से घायल  हो गए।

सूचना पर  कोतवाली देहात पुलिस व सीओ नगीना गमलेश्वर विक्टोरिया मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल योगेश कुमार व उसके ताऊ राजपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया।

घायल राजपाल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अशोक व उसके दोनों पुत्र सुमित व रोहित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें