फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे

Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश से दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। जिनमें सरफुद्दीननगर के प्रधान की हालत चिंताजनक बनी है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरफुद्दीननगर में दलित और मुस्लिम आबादी है। आबादी के बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 18, 19, 20 पर विधानसभा चुनाव मतदान चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में एक पक्ष से ग्राम प्रधान सरफराज अहमद, शहजाद अहमद, मो.नाजिम, मो.कासिम, अफजाल अहमद एवं दूसरे पक्ष से मुफीद अहमद व मुजीफ घायल हो गए। मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बल ने हुड़दंगियों की घेराबंदी कर ली। सूचना मिलने पर नगीना एसडीएम शिशिर यादव, सीओ हरिमोहन सिंह, तहसीलदार नवनीत गोयल, नगीना देहात थानाध्यक्ष जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा बल ने घटनास्थल के आसपास जमा भीड़ को खदेड़ दिया। घायलों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सरफराज अहमद की हालत चिंताजनक बनी थी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
बताया जाता है कि मतदान केंद्र के बाहर एक पक्ष द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए बहलाया जा रहा था। इस बारे में पता लगने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। बौखलाहट में दोनों पक्षों ने एकदसूरे पर हमला बोल दिया। घटना के बाद करीब 45 मिनट से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। कुछ देर बाद तक भी मतदान रुक-रुककर चलता रहा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें