फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर पहुंचा कोर्ट

Wed, 05 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कोर्ट में पेश होने जाता अरुण कबाड़ी। (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड  और मनोज राणा मर्डर के आरोपी व्यवसायी अरुण कबाड़ी ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम अपर्णा पांडे ने अरुण कबाड़ी को 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सरेंडर करने के बाद कबाड़ी मीडिया से बचने के लिए कोर्ट के पिछले दरवाजे से निकले।  फिर भी मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। 
विज्ञापन

व्यवसायी अरुण कबाड़ी पेद्दा कांड के साथ मनोज राणा मर्डर के आरोपी है। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व अपने गनर गौरव के साथ कबाड़ी  की पेद्दा की घटना में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस के मुताबिक अरुण कबाड़ी और उनके गनर ने गांव में दूसरे पक्ष के लोगों पर रायफल से गोलियां बरसाई थी। घटना के दौरान बनी वीडियो क्लीपिंग में भी ये साफ नजर आए हैं। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा दो माह पूर्व बिजनौर शहर में हुए मनोज राणा मर्डर में भी अरुण कबाड़ी शामिल रहा है। मनोज राणा का मर्डर कराने में अरुण कबाड़ी ने ही शूटरों तक रकम पहुंचाई। पुलिस ने अरुण कबाड़ी की तलाश में  कई बार दबिश दी पर वह हाथ नहीं आए। मंगलवार को अरुण कबाड़ी कोर्ट खुलने से पहले ही अपने कुछ समर्थकों के साथ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गए। किसी को इसकी कानों कान खबर नहीं मिली। दस बजे कोर्ट खुलते ही उन्होंने सरेंडर कर दिया। वह मीडिया से बचते रहे। वह कोर्ट के  पीछे की ओर से निकल गए। फिर भी मीडिया कर्मियों ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।  पुलिस के मुताबिक अरुण कबाड़ी पेद्दा की घटना के साथ  मनोज राणा मर्डर में आरोपी है। इन दोनों मामलों में ये वांछित थे। दोनों मामलों में ही अरुण कबाड़ी ने सरेंडर किया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें