फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए लाई रकम उड़ाई

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
मोहल्ला काजीपाड़ा में घटना की जानकारी देते पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ग्रामीण की बाइक के बैग से करीब साढ़े चार लाख रुपये उड़ाकर फरार हो गए।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर नौआबाद उर्फ चंदपुरा कॉलोनी निवासी महबूब मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे मोहम्मद सुहेल के साथ बाइक से बिजनौर हज यात्रा पर जाने के लिए जमा करने के लिए साढ़े चार लाख रुपये लेकर आए। रुपये स्टेट बैंक में जमा करने थे।
बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि हज यात्रा की रकम बिना इन स्लिप  के जमा नहीं होगी। महबूब काजीपाड़ा में हज ट्रेनर डा. जमील अहमद के पास स्लिप भरवाने के लिए बेटे को लेकर उनके क्लीनिक पहुंच गए। महबूब और उनका बेटा डा. जमील के क्लीनिक के बाहर बाइक खड़ी करके उनसे स्लिप भरवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक महबूब की बाइक के बैग से साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैंक लेकर आगे खड़ी साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।  महबूब व उसका बेटा शोर मचाकर बदमाशों की बाइक के पीछे भी भागे पर वह हाथ नहीं आए।  पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बदमाशों कर तलाश की,  पर कोई बदमाश हाथ नहीं आया। बाइक चलाने वाला बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें