फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक पर हमला बोला

Wed, 08 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में कार सवार दो लोगों ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को बुरी तरह पीटा। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बीच में घुसकर युवक को छुड़ाया। इस विवाद में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। 
विज्ञापन

गांव झलरी निवासी रजत कुमार डा. राहुल विश्नोई के नर्सिंग होम पर काम करता है। पंचवटी कालोनी निवासी राजेश कुमार  मीरापुर निवासी आदिल के साथ  मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे कार से जा रहे थे।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शास्त्री चौक पर पैदल जा रहे रजत को हटाने के लिए राजेश ने अपनी कार का हार्न बजाया। रजत जब नहीं हटा, तो राजेश ने उस पर कार चढ़ाने की धमकी दी। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। राजेश व आदिल ने रजत को बुरी तरह पीटा तथा उसका सिर भी जख्मी कर दिया। लोगों ने किसी तरह भागकर रजत  को छुड़ाया। राजेश कुमार का कहना है कि उसके साथ मारपीट करके कार का रजत ने शीशा तोड़ा। इस घटना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस राजेश , आदिल व रजत     को पकड़कर थाने ले आई। राजेश की कार भी थाने ले गई । राजेश  शहर के जाने माने चिकित्सक बागेश कुमार का भाई है। इस मामलें में शहर कोतवाली के  प्रभारी सुरेंद्र पचैारी के मुताबिक दोनों पक्षो की तहरीर ले ली है। मेडिकल कराकर जो सही होगा कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें