फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच लाख का माल उड़ाया

Fri, 24 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम गजरौलाशिव में चोरी की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौलाशिव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी सहित पांच लाख का माल साफ कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव गजरौलाशिव निवासी भाई इकबाल और नौशाद एवं उनका चाचा नसीम आम का कारोबार करते हैं। दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। बुधवार रात वे अपने घरों की छत पर सोए थे। रात करीब 12 बजे चोर इनके घर में दीवार फांदकर घुस आए। नीचे के एक कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर संदूक से डेढ़ लाख की नगदी और इतने मूल्य के जेवर तथा ईद पर पहनने के लिए लाए गए कपड़े चोरी कर लिए। 
इसके बाद चोर नसीम के घर में घुस गए और दुमंजिले पर बने एक कमरे का ताला तोड़कर वहां से छह तोले के सोने और आधा किलो के चांदी के जेवर, आठ हजार रुपये की नगदी चुरा ली। आहट होने पर नसीम की पत्नी रुखसाना की आंख खुल गई। वह नीचे आई तो चोरों ने उसे आतंकित कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर निकल गए।  रुखसाना ने शोर मचा दिया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताले तोड़कर हजारों की चोरी
 नजीबाबाद  में चोरों ने रायपुर चौराहे क्षेत्र में दो कारोबारी प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। भारत सिनेमा फ्लाईओवर के निकट धर्मकांटा चौराहे मार्केट क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नगदी और लगभग 30 हजार के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। प्रतिष्ठान स्वामी आशीष कुुमार को सुबह चोरी होने की सूचना मिली। अरुण ब्रदर्स प्रतिष्ठान पर हुई चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी। चोरों ने इसी चौराहे पर स्थित मैसी ट्रैक्टर एजेंसी प्रतिष्ठान के ताले तोड़कर बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रतिष्ठानों में हुई चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें