फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव के सोनू का था शव

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में  दस दिन पूर्व गांव फरीदनगर में आम के बाग में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने कपड़े और फोटो से उसकी पहचान की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि की गई है। गांव फरीदनगर में राजवीर त्यागी के बाग में एक  अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला था। पुलिस को युवक के पास से  एक मोबाइल सिम मिला था। उसके आधार पर ही युवक का पता चल सका। युवक की पहचान सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव  खुदाबक्श निवासी सोनू सैनी पुत्र सुशील के रूप में हुई है। परिजनों ने  कपड़ों और फोटो से उसकी पहचान की। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि  वह बिजली फीटिंग का कार्य करता था। पिछले 18 दिसंबर को वह रोजाना  की भांति कार्य करने के लिए निकला था। इसके बाद से ही वह लापता   था। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें