फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅक्टर के परिवार से मांगी रंगदारी

Wed, 07 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
extortion - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना।  परचून व्यापारी से पांच लाख रुपये रंगदारी मंगाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि बदमाशों ने कैराना के एक डाक्टर के परिवार से दस लाख रुपये रंगदारी मांग ली गई। धमकी भरी चिट्ठी मिलने पर पीड़ित परिवार दहशत में है। डाक्टर की मां की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी महिला आसफा का बेटा एमबीबीएस कर चुका है तथा आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा है। वहीं आसफा के पिता कैराना में ही क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार सुबह आसफा किसी जरूरी कार्य से शामली गई थीं। दोपहर में जब वह कैराना अपने घर लौटीं, तो दरवाजे के अंदर एक चिट्ठी पड़ी मिली। उसमें लिखा था कि जल्दी ही 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो और एक निश्चित स्थान पर खडी भैंसा बुग्गी के नीचे डालने को कहा गया।

साथ ही कहा गया कि उस चिट्ठी को हल्के में लोगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा। जिसके बाद आसफा का परिवार दहशत में आ गया। आसफा ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रंगदारी की धारा में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान करके जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जेल से छूटकर आया है फुरकान 
रंगदारी के मामलो के लेकर पुलिस को कुख्यात फुरकान गैंग पर शक है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि रंगदारी की मांग पूरी ना होने पर कैराना के व्यापारी की हत्या के आरोप में फुरकान गिरफ्तार हुआ था। पिछले दिनों वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आ गया है। अब वह गैंग को सक्रिय कर सकता है। आशंका है कि कैराना में रंगदारी की धमकी का मामला फुरकान से भी जुड़ा हो सकता है।

छह दिन में दो बार रंगदारी की धमकी 
छह दिन के भीतर रंगदारी के दो मामले सामने आ गए।  बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को परचून व्यापार सचिन से कॉल करके बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके बाद सोमवार को डाक्टर के परिवार से दस लाख रुपये रंगदारी मांग ली। रंगदारी के मामले बढ़ने पर कैराना में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। 

आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया 
रंगदारी की धमकियां देकर बदमाशों ने पुलिस को कड़ी चुनौती पेश  की है। पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देश   पर कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कई गांवों में बदमाशों की धरपकड़ ले लिए दबिश डालीं। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध   लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनसे रंगदारी के मामलों के संबंध में पूछताछ चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें