फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइलपुर में बवाल

Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर हुए पथराव के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाला कलां में गांव इस्माइलपुर में बाइक सवारों के महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर जमकर बवाल हुआ। छेड़छाड़ के आरोपी बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। इसकी सूचना पर उनके परिजन सैकड़ों लोगो को साथ लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से उलझ गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनो ओर से जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनो पक्षों से चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा  होने के कारण क्षेत्र में तनाव बन गया। पुलिस ने दोनो पक्षों की आरे से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवाला कलां थाने का गांव इस्माइलपुर नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर स्थित है। ग्रामवासियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अमरोहा जनपद के कस्बा नौगावां सादात के कुछ युवक बाइकों पर स्टंट करते हुए गांव से गुजरते थे। इस दौरान वह सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते थे। शनिवार देर शाम एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लियाऔर जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि इनमें एक नौगावां सादात के पूर्व पालिकाध्यक्ष का पुत्र है।
विज्ञापन


युवकों ने इस बात की सूचना किसी तरह अपने परिजनों को दी। इस पर वे नौगावां से सैकड़ों लोगों को लेकर इस्माइलपुर पहुंच गए। यहां वे ग्रामीणों से उलझे तो कहासुनी के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, पर  बात बढ़ती गई। इसके बाद नूरपुर  व चांदपुर  थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कर बंधक युवकों को छुड़ाया।

संघर्ष में सुहैल, जीशान, गुड्डी  देवी व राजवीर घायल हो गए। इस संबंध में  गुड्डी देवी की ओर से सुहैल, जीशान, रिहान, रहीम, अकरम, ताहिर, जाहिद व बाबू खां के विरुद्घ तहरीर दी गई है।  दूसरे पक्ष के नईम की ओर  से लोकेश, ध्यान सिंह, राजवीर, सतीश, बबलू के विरुद्घ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें