फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में विफल बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी

Wed, 06 Jun 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
घायल सिपाही से पूछताछ करते एसपी उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में सादे कपड़ों में बाइक सवार दो सिपाहियों को दो बदमाशों ने तमंचे के बल रोक लिया और लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर एक सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल सिपाही ने भी साहस दिखाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। गोली लगने से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध एक बदमाश घायल हो गया, जिसे दोनाें सिपाहियों ने दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना पर एसपी उमेश सिंह और एसपी सिटी दिनेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल बदमाश को मेरठ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही अब्दुल गफ्फूर एवं सचिन कुमार सादे कपड़ों में दोपहर करीब ढाई बजे नगीना-मठेरी मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। मठेरी रोड स्थित नहर के पास दो बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर तमंचे से फायर झोंक दिया। दाएं हाथ में गोली लगने से सिपाही अब्दुल गफ्फूर घायल हो गया। मगर, अब्दुल गफ्फूर ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी निजी रिवाल्वर से बदमाशों पर गोली चला दी। गोली अब्दुल गफ्फूर पर फायरिंग करने वाले बदमाश की पीठ में लगी। बदमाश के घायल होने पर उसका साथी बाइक से फरार हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाश को दबोच लिया। मामले का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर सीएचसी आए। बदमाश के पास से मिली आईडी से उसकी शिनाख्त फुरकान निवासी गांव रसूलपुर सैदपुरा थाना स्योहारा के रूप में हुई। फुरकान पर स्योहारा एवं कोतवाली देहात थाने में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है। फुरकान के पास से नगीना थाना क्षेत्र के एक दंपति से लूटा गया एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से फुरकान को मेरठ रेफर कर दिया गया। सिपाही सचिन कुमार ने मामले में आरोपी बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एसपी उमेश सिंह एवं एसपी सिटी दिनेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने दोनों सिपाहियों को दस हजार रुपये के इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देने की संस्तुति डीजीपी कार्यालय को की है। सीओ महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खेतों में फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि फुरकान के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें