फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Thu, 17 May 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में प्रतिमा की मरम्मत कराती पुलिस और मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में शरारती तत्वों ने ग्राम पंचायत रावली के गांव ब्रह्मपुरी में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गांव वालों में रोष फैल गया। मामले का पता चलते ही सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह कई थानों की पुलिस को   लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने एक मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा ठीक कराई। अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।       
विज्ञापन

गांव ब्रह्मपुरी के प्राथमिक विद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। बुधवार रात किसी ने बाबा साहब की प्रतिमा का चश्मा और हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह को जब बच्चे स्कूल गए तो मामले का पता चला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया। प्रतिमा के पास शराब के पव्वे और डिस्पोजल गिलास भी पड़े मिले। उधर, सूचना पर सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह, शहर कोतवाली, मंडावर, हल्दौर, नांगलसोती थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।  
उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। मंडावर पुलिस ने तुरंत ही एक मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।      ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा शरारती  तत्वों ने खंडित की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसआई सुभाष धनकड़ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें