फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड नहीं देने पर पथराव

Tue, 08 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
विज्ञापन
Assault - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहटौर। गाड़ी को साइड नहीं देने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। जहां एक घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

  नहटौर के मोहल्ला जोशीयान के कई लोग कार से झारखंडी शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गए थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे कुछ युवक बाइक से मंदिर जा रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर ही झारखंडी नहटौर बाईपास मार्ग पर बाइक गाड़ी के आगे पीछे चल रही थी। इसी दौरान साइड लेेने को कहासुनी हो गई।   जिस पर युवकों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और कार लोगों पर पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पथराव में रेखा, सुधा, जितेंद्र जोशी, संजय जोशी, राकेश जोशी, धर्मेंद्र, रंजीत रवि, विक्की, निपेंद्र आदि घायल हो गए। जितेंद्र को जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। करीब दस मिनट तक पथराव होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कई लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। 
विज्ञापन

  उधर, प्रभारी निरीक्षक अता मौहम्मद का कहना हैं कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मंदिर के बाहर पथराव में घायल हुई महिलाओं के जेवरात लूटने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस को राकेश जोशी की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें