फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले से पेद्दा कांड का कोई वास्ता नहीं

Thu, 29 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मेंं हमले के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में  गांव पेद्दा के युवक शाहरुख पर हुए हमले से पेद्दा कांड से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस के मुताबिक शाहरुख पर हमला युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा निवासी करामत के पुत्र शाहरुख पर सोमवार की शाम गांव के ही आदिल के साथ साइकिल से घर लौटते समय राणा फार्म के निकट बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया था। आदिल को युवकों ने कुछ नहीं कहा। एक व्यक्ति के आ जाने पर हमलावर  मौके पर अपनी  बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना की शाहरुख के पिता ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शाहरुख पेद्दा की घटना में घायल हुआ था। घटना का वह गवाह भी है। शाहरुख पर हमले को पेद्दा की घटना से जोड़ दिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो माजरा कुछ और ही निकलकर सामने आया। एसपी सिटी एम बेग के मुताबिक मौके पर हमलावरों की मिली बाइक की पता किया तो  बाइक गांव आदोपुर के तेजपाल की निकली। पुलिस ने तेजपाल से बाइक के बारे में पूछताछ की। तेजपाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मोहित हीरा नर्सिंग होम बिजनौर में नौकरी करता है। बाइक वह ले गया था। मोहित ने पुलिस को बताया कि उससे बाइक गांव का ही सोनू, लवकुश, लाला व गांव नसीरी का सौरभ उससे ले गए हैं। पुलिस ने सरदार मोहित , लाला व सोनू को दबोच लिया। उनसे घटना के बारे में  कड़ाई से पूछताछ की, तो पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि गांव की लड़की पढ़ने के लिए बिजनौर जाती थी। आरोप है कि शाहरुख रोज एक लड़की से छेड़छाड़ करता था। आरोपी के भाई ने इसका विरोध किया। इसी घटना के विरोध में  शाहरुख की पिटाई की गई। एसपी सिटी के मुताबिक पेद्दा की घटना से शाहरुख की पिटाई से कोई लेना देना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें