पेद्दा कांड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पेद्दा कांड में आरोपी अरुण कबाड़ी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना के एक आरोपी को दबोच लिया है।
पुलिस ने पेद्दा कांड में आरोपी अरुण कबाड़ी का तीन दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था। प्रभारी सीजेएम चंचल ने अरुण कबाड़ी का शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया था। पुलिस कबाड़ी को जेल से लेकर कोतवाली पहुंची तथा पूछताछ की। इसके बाद पुलिस कबाड़ी को पेद्दा गांव ले गई। निशानदेही पर पुलिस ने पेद्दा निवासी राजीव पुत्र रणधीर सिंह को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक वादी पक्ष ने राजीव को घटना के दौरान तमंचे से गोली चलाने की बात बताई थी। राजीव का कहना है कि वह घटना के दौरान गांव में जरूर था, लेकिन घटना में शामिल नहीं रहा।