रंगे हाथ पकड़े जाने पर पेड़ से बंधा आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव आलमपुर गांवड़ी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के गिरीश कुमार की भैंस चोरी हो गई थी। सूचना पर ग्रामीणों ने भैंस को तलाशना शुरू कर दिया तो वह एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में बंधी मिल गई। ग्रामीण खेत में घुसे तो पशु चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेरावबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।
ग्रामीणों ने गांव लाकर आरोपी की पेड़ से बांधकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रामकेश पुत्र गेंदा सिंह ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बता दिए हैं।