बिजनौर में चोरों ने सरकारी कॉलोनी में एबीएसए सहित दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। पुलिस ने एक चोर को दबोचा है।
हल्दौर एबीएसए प्रमोद कुमार थाना शहर कोतवाली स्थित ट्यूबवैल कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार रात वह अपने आवास पर ताला लगाकर किसी काम से मेरठ गए थे। चोरों ने उनके आवास के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, कपड़े और जरूरी कागजात चोरी कर लिए ।
आवास के ऊपरी तल पर स्टेनो ओमप्रकाश के कमरे का ताला तोड़ वहां से भी सामान साफ कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई है। इंडस्ट्रियल एरिया में सुनील जैन के मकान में चोरी करने के मामले में मोहल्ला बुखारा निवासी संजीव को पुलिस ने दबोचा है।