फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल में बंद बटलर के गुर्गे ने चिकित्सक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, दहशत में परिवार

Sat, 30 Nov 2019 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात बदमाश बटलर रंगदारी वसूली का नेटवर्क चला रहा है। उसके गुर्गे ने बिजनौर के चिकित्सक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। डिमांड पूरी न होने पर चिकित्सक के पुत्र को खत्म करने की धमकी दी है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कुलचाना निवासी बदमाश बटलर रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद है। जेल से बाहर उसका गैंग सक्रिय है। वह गैंग के बदमाशों से रंगदारी की धमकी दिलाकर वसूली करता है। गत बुधवार को गैंग के बदमाश ने बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक अशोक वर्मा को कॉल करके पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। धमकी मिलने पर चिकित्सक का परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने गैंग से जुड़े दो युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल में बंद बदमाश के इशारे पर मांगी दो लाख की रंगदारी, आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें