फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला समना सराय में ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए। इस मामले में अनुसूचित जाति के लोगों ने कुछ लोगोें की पालिका प्रशासन से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण को रुकवाया। साथ ही लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। चेताया कि यदि किसी ने इस मामले को शांतिभंग करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला समना सराय निवासी हरिचंद्र, अमित रवि, गुड्डू, राजेश, गोपाल, तेजपाल, रामकुमार, राकेश, राजेंद्र का कहना है कि उनके मोहल्ले में ग्राम समाज की जमीन है। इस जमीन में पिंडदान स्थल भी है। आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोग पालिका से जुड़े अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी इससे पहले भी जमीन पर कब्जा करने को अवैध निर्माण का प्रयास कर चुके हैं। आरोप है कि बुधवार को एक बार फिर जमीन पर कब्जे के लिए अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध कर पुलिस को सूचना देने के बाद निर्माण को रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि जमीन राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज में दर्ज है। हालांकि कुछ लोग बार बार जमीन पर कब्जे का प्रयास कैसे कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती के साथ निर्माण को रुकवाया है। साथ ही लोगों को चेताया कि यदि किसी ने नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस की ओर से रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जाएगी। पालिका के वरिष्ठ बाबू हरिराज सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मसला पालिका के संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो वह मामले की जांच कर ग्राम समाज की जमीन की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें