फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया चौकी से चंद कदम दूर दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया चौकी के चंद कदम की दूरी पर चोरों ने कार डेकोरेशन की दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख का समान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के जोया अमरोहा रोड स्थित मोहल्ला सईदाबाद की मढ़ैया निवासी उबैस पुत्र मकसुद की जोया चौकी से चंद कदम दूर कार श्रृंगार की दुकान है। रोज की तरह उवैस बुधवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। लेकिन रात में किसी समय चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर कंप्यूटर की हार्ड डिक्स, नंबर काटने की मशीन, इनवर्टर, बैटरा और दराज में रखी लगभग पांच हजार की नकदी चोरी कर भाग गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें