फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ निकाली श्री साईं पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। श्री साईं के भक्तों ने गुरुवार की शाम पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भक्तिभाव के साथ लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं भक्तिप्रद गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्घालु झूम उठे। गुरुवार की शाम साई पालकी यात्रा का शुभारंभ इंदिरा चौक श्री साई धाम मंदिर से हुआ। लोगों ने बहुत ही आस्था के साथ पालकी पर फूलों की वरसात की। बारिश के होने के बाद भी साईं भक्तों की आस्था देेखते बनी। यात्रा के दौरान बज रहे भक्ति गीतों की धुनों पर झूमते नाचते हुए आगे बढ़ते रहे। पालकी यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर फिर मंदिर आकर समाप्त हो गई। गौरतलब है कि हर साल गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भक्तों द्वारा श्री साईं पालकी का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पंडित मोहित शर्मा, अनिल पालीवाल, नवीन कक्कड़, दीपक कक्कड़ आदि समेत काफी श्रद्घालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें