फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दम्पति से बाइक सवार तीन बदमाश नगदी वे जेवर लूट कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। दो अलग-अलग घटनाओं ने बाइकर्स बाइक सवार दंपति व बाइक सवार व्यक्ति से हजारों की नगदी, मोबाइल व जेवर लूटकर फरार हो गए। दोनों ही घटनाओं की पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

गांव बसंतपुर निवासी रिहासत ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम अपनी ससुराल पपसरा खादर से बाइक द्वारा अपनी पत्नी शाहीन के साथ अपने गांव बसंतपुर आ रहा था। गांव दरबड़ के बाहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया । तमंचे के बल पर जेब से सात हजार रुपए तथा पत्नी के सोने के कानों के कुंडल व एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। बदमाश अपने सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे।
उधर गांव मीरापुर खादर निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम बाइक द्वारा बछरायूं से अपने गांव जा रहा था। बास्टा से गांव सकतलपुर मिलक के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार हेलमेट लगाए तीन बदमाश आए तथा तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाश सेमसंग का मोबाइल व सात हजार आठ सौ रुपये लूट कर गांव सकतलपुर मिलक की ओर भाग गए। लूट की घटनाओं से लोगों में रोष व भय बना हुआ है। दोनों ही मामलों में तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें