फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के हाफिज ने छात्र को पाइप से बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। एक मदरसे के हाफिज ने छात्र को पाइप से पीटकर घायल तक दिया। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंडावर के मोहल्ला अफगनान निवासी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका दस वर्षीय पुत्र नवेद कस्बा स्थित मदरसे में रविवार शाम तीन बजे पढ़ने गया था। उसके सहपाठी झगड़ा कर रहे थे। नवेद ने सहपाठी की शिकायत मदरसे के हाफिज खालिद से की तो वह नाराज हो गए। उन्होंने पाइप से नवेद को पीटना शुरू कर दिया। नवेद ने घर जाकर हाफिज के बेवजह पीटने की बात परिजनों को बताई। थाना मंडावर के एसआई सुभाष तोमर के मुताबिक इस मामले में तहरीर मिल गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें