फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभी हत्या आरोपी पति गिरफतार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने दहेजलोभी पति को पत्नी की जहर देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि विवाहिता की सास, ससुर और देवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसआई रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मेेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अंकुर कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन पारुल (22 साल) की शादी धामपुर में फल चौक के निकट अंशुल कुुमार के साथ जनवरी 2016 में हुई थी। शादी में उनके द्वारा क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया गया था। लेकिन पारुल की ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शनिवार रात पारुल के पति अंशुल ने अपने भाई, मां और पिता के साथ मिलकर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी विवाहिता से दहेज में कार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को उसका चालान कर दिया। नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन वे गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। सीओ अर्चना सिंह मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें