फर्जी प्रपत्र पर बैंक से
ले लिया कृषि ऋण
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
फर्जी प्रपत्र के सहारे एक किसान की भूमि को बंधक बनाकर गांव के ही दूसरे किसान ने बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये का ऋण ले लिया। पता चलने पर किसान ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन चार माह बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है।
गांव बेगराजपुर निवासी करनवीर त्यागी का कहना है कि गांव के ही एक किसान ने फर्जी प्रपत्र तैयार किए। इसके बाद हलका लेखपाल व बैंक प्रबंधक से हमसाज होकर उसने नहटौर के एक बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये का ऋण ले लिया। इसमें करनवीर की भूमि बंधक रख दी गई। आरोपी उसका सह खाताधारक है। उसने पूर्ण खाते के फर्जी प्रपत्र अपने नाम तैयार करा लिए। फर्द पर ऋण लिखा आने पर उसे जानकारी हुई। गत 29 जून को ऋण लेना दर्शाया गया है। उसने शिकायत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों से की, पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। करनवीर का आरोप है कि नहटौर पुलिस एक नेता के दबाव में काम कर रही है।
- पुलिस चार माह बाद भी रिपोर्ट लिखने को नहीं तैयार