फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने किया संवेदनशील व अतिसंवेदनशील का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 500 को किया मुचलका पाबंद
विज्ञापन

मंडावली। लोकसभा चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। मंडावली थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के 43 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस ने 500 लोगों को मुचलका पाबंद भी किया। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के गांव शेेखुपुरा आलम, लाहक कला, साहबपुरा उमराव, मुस्सेपुर, नारायणपुर रतन, औरंगपुर बसंता, मोहनपुर, हसनपुर, राहतपुर, जटपुरा बौंडा का दौरा किया। थानाध्यक्ष ने संवेदनशील व अति संवेदनशील 43 बूथों का का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को शांतिपूर्वक ढंग चुनाव संपूर्ण कराने सहयोग करने, शरारती तत्वों पर नजर रखकर उसकी सूचना पुलिस देने की सलाह दी। पुलिस ने इस दौरान 500 लोगों को मुचलका पाबंद और 100 लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा किए। पुलिस टीम में एसआई साहब सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रिया रानी, सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, पीतम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें