फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादकपुर में रंजिशन दो पक्षों में जमकर चले ईट पत्थर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन दो पक्षों में जमकर चले ईट पत्थर, छह घायल
विज्ञापन

शेरकोट। पुरानी रंजिश को लेकर गांव हादकपुर में दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। हमले में छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पथराव के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायर भी हुए। फायर की आवाज सुन ग्रामीणों को दहशत फैल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ अफजलगढ़ भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हादकपुर में बृहस्पतिवार को हरिओम की पुत्री की बरात आई थी। बरात में खाना खाने के बाद जब ग्राम का विकास और राहुल अपने घर जा रहे थे, तो आरोप है कि इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही आकाश, नीरज, भूपेंद्र, पुषराज, विक्की आदि ने दोनों को घेर लिया और तमंचा दिखाते हुए उन्हें मारा पीटा। दोनों युवक किसी तरह भाग कर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर के बाद दोनों पक्ष मैदान में आकर टकराने लगे। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है कि इस बीच दोनों पक्ष की ओर से हवा में तमंचों से फायर भी हुए। पथराव में लक्ष्मण , राहुल , विकास , प्राची , पायल , घासी घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 सहित सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कनौजिया भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु धामपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से अभी पुलिस को रिपोर्ट कायम कराने को तहरीर नहीं दी गई। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेंगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें