फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को पीटा, नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। इंटरमीडिएट कॉलेज, सरूरपुर खेड़की से बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को तीन बाइकों पर सवार छह युवक तमंचों के बल पर ट्यौढ़ी-शिकोहपुर मार्ग पर ले गए और वहां गन्ने और डंडों से उनकी पिटाई की और उनसे नगदी, चांदी की चेन लूट ली। शोर मचाने पर उन्होंने तमंचे से हवाई फायर किया। खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़े और एक को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल छात्र हरविंदर पुत्र राज कुमार कुड़ाना शामली का रहने वाला है। हाल में वह वाजिदपुर गांव में अपने मामा के यहां रहकर बोर्ड के पेपर दे रहा है। दूसरा घायल सौरभ तोमर पुत्र नरेंद्र तोमर छपरौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। दोनों ही कक्षा 12 के छात्र हैं और वे इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब वे पेपर देकर स्कूटी से बड़ौत की ओर चले तो तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक तमंचा तानकर उन्हें ट्यौढ़ी शिकोहपुर मार्ग पर ले गए और जंगल में ले जाकर उनकी डंडों और गन्नों से पिटाई की। युवकों ने एक से 500 रुपये, चांदी की चेन और दूसरे से 800 रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़े तो युवक भागे, लेकिन ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया और इसकी सूचना 100 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े युवक को ग्रामीणों ने उन्हें सौंप दिया और कोतवाली ले आई। दोनों घायल छात्रों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें