फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलते पकड़े गए लोगों पर गैंगेस्टर लगेगी। पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही आईपीएल के मैच पर सट्टा खिलाने में पुलिस वालों के संलिप्त मिलने पर थाना प्रभारी पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन

जिले मेें आईपीएल क्रिकेट मैच में रोज करोड़ों रुपये का सट्टा खेला जा रहा है। तमाम छोटे से लेकर बड़े लोग इस गोरखधंधे में जुटे है। युवकों को यह सट्टा खूब रास आ रहा हैं। पुलिस ने तमाम सट्टा खेलने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर कर दी हैं। पुलिस सट्टा खेलने वालों के दबोचने के लिए ताबड़तोड़ दबिश देती घूम रही हैं। पुलिस ने सट्टा खेलने वालों को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा है। बड़ी मछली पुलिस की पकड़ में नही आ रही हैं। नगीना पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए नगीना के मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी दीपक, नरेश, रोहित, मनीहारी सराय निवासी फिरोज, शमशाद, फुरकान, मोहल्ला चौधरान निवास गंधर्व, मोहल्ला मुगलान निवासी अलीम, मोहल्ला सराय मीर निवासी मोहम्मद अकरम, मोहल्ला हिंदू कटेरा निवासी मुकेश को दबोचा था। इनके पास से एक लाख 94 हजार रुपये व 13 मोबाइल बरारमद हुए थे। इनके अलावा चांदपुर पुलिस ने मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी रिजवान, अकील और नौशाद को दबोचा था। तीनो ंके पास से 17030 रुपये मोबाइल, एलईडी व अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने नगीना एवं चांदपुर में सट्टा लगाते पकड़े गए सभी 13 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इनके अलावा आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते अन्य जो पकड़े जाएंगे, उन पर भी गैंगेस्टर लगेंगी। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक मैच पर सट्टा लगाते पकड़े गए सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाई जाएगी। थाना पुलिस को इस बारे में कड़े निर्देश दिए गए है। अन्य जो पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि कुछ जगह पुलिस की मिलीभगत से मैच पर सट्टा होने की शिकायत मिल रही है । पुलिस वाले सुधर जाएंगे वरना उनके साथ थाना प्रभारियों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें