फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दहेज मांगने वाले दुल्हे को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेजलोभी दूल्हे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

किरतपुर। पुलिस ने रुखसत के दौरान दस लाख रुपये की मांग करने वाले दूल्हे, उसके पिता और दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव का ही एक युवक सोमवार की रात उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री से बलात्कार किया। परिजनों ने युवक को दबोच लिया और बाहर से कुंदी लगाकर कमरे में बंद कर दिया। इस मामले में गांव में बिरादरी की पंचायत बुलाई गई थी। इस पर दोनों का निकाह करने की सहमति बनी बन गई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को दोनों का निकाह कराया गया। आरोप है कि निकाह के बाद रुखसत के समय दूल्हे और उसके दो भाइयों तथा पिता ने दहेज में दस लाख रुपये देने की मांग की। दुल्हन के पिता की ओर से अपनी गरीबी का वास्ता दिया गया, लेकिन वे नहीं माने। युवती के पिता की ओर से दूल्हे शाने रजा, उसके पिता मोहम्मद आजग और दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह यादव के मुताबिक सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें